लखनऊ। सबारी डिब्बा कारखाना आलमबाग,लखनऊ द्वारा आयोजित "त्रिवार्षिक अधिवेशन" शाखा अध्यक्ष कॉम अखिलेश विश्वकर्मा की अध्यक्षता में चालीस क्वार्टर में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कॉम शिवगोपाल मिश्रा (महामंत्री AIRF) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉम प्रवीणा सिंह की उपस्थिति रही।
त्रिवार्षिक अधिवेशन में कॉम अनूप बाजपेई (मण्डल मंत्री कारखाना मण्डल), कॉम विभूति मिश्रा (मण्डल मंत्री लखनऊ डिवीज़न), कॉम अरुण गोपाल मिश्रा (शाखा संरक्षक), कॉम S. U. शाह जोनल (सेक्रेटरी AIRF), कॉम एल एन पाठक जी (जोनल सेक्रेटरी MCF रायबरेली ) एवं अन्य गन्यमान व्यक्ति की उपस्थिति रही।
शाखा मंत्री कामरेड कृष्ण गोपाल अवस्थी जी ने शाखा की रिपोर्ट प्रस्तुत किया एवं 3 वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत किया।कारखाना मण्डल मंत्री कॉम अनूप बाजपेई एवं शाखा संरक्षक कॉम अरुण गोपाल मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि महामंत्री, केंद्रीय व मण्डलीय पदाधिकारीगण, जुझारू कर्मचारी साथियों एवं सम्मानित बहनो आज सबारी डिब्बा कारखाना द्वारा आयोजित त्रिवार्षिक आम बैठक में आप सभी की भारी संख्या में उपस्थिति यह दर्शाता है की मजदूर एकता के सामने कोई भी दमनकारी टिक नहीं सकता। यह हुज़ूम संघठन के प्रति एकजुटता एवं हमारे नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास का प्रतिक है। हम आशा करते है की शाखा सबको साथ लेकर चलने एवं कारखाने में आने वाले चुनौतियों को साथ मिलकर निपटने का प्रयास करेंगे। महामंत्री कॉम शिवगोपाल मिश्रा मंच पर उपस्थित केंद्रीय व मण्डलीय पदाधिकारीगण एवं जुझारू कर्मचारी साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेल कर्मचारी सिर्फ नौकरी नहीं करते बल्कि देश के जीवन रेखा को सुरक्षित एवं समय से चलाते है। कड़ाके की धूप हो या ठण्ड या मूसलाधार बारिश रेल कर्मचारी ट्रैक से लेकर बर्कशॉप तक डटे रहते है। लेकिन दुःख की बात है की आज हमारे बुनियादी अधिकारों पर कुठाराघात करने का प्रयास किया जा है। फिर भी इतिहास गवाह है, जब जब रेल कर्मचारियों पर कोई संकट आया है NRMU बढ़ चढ़कर कर्मचारियों की न्याय, हक़ और मान्य सम्मान की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है। हमें आने वाले चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को और तैयार करने व और संघठित रहने के जरुरत है। मै शाखा इकाई को सख्त हिदायत देता हूं की शाखा हमेशा सबको साथ लेकर चलेगी एवं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कर्मचारी हित में कार्य करेंगी एवं शाखा से किसी तरह का शिकायत का मौका नहीं मिलेगा एवं रेलवे मे आने वाले चुनौतियों से मिलकर लड़ने का कार्य करेंगी। चुनाव पदाधिकारी कॉम एस यु शाह के नेतृत्व में शाखा अध्यक्ष कॉम अखिलेश विश्वकर्मा, शाखा मंत्री कॉम के.जी. अवस्थी एवं शाखा कोषाध्यक्ष अरविंद मौर्या ,शाखा उपाध्यक्ष सोमनाथ,सुधा भारती,लोकेश मिश्रा,भारत सिंह,दीप चंद्र गुप्ता,सहायक शाखा सचिव संजय अवस्थी,राहुल तिवारी,यदुवीर सिंह यादव,प्रभाकर शुक्ला,आदित्य सिंह,नवीन कांत यादव,कमलेश सिंह,निखिल बाजपेयी एवं समस्त पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किये गये।
Tags
यूनियन का चुनाव