गोंडा में बिजली ट्रिपिंग अधिक होने से बचने के लिए 66 करोड़ का प्लान तैयार, विभाग लगाएगा 90 नए ट्रांसफार्मर।


         गोंडा। समय-समय पर अचानक बिजली कटौती  से परेशान देवीपाटन मंडल के चारो जिलों के उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलेगी। गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत किया जाएगा। शासन ने बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत बिजली के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 66.42 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
        योजना के तहत मिशन मोड में काम कराकर आपूर्ति व्यवस्था को अधिक भरोसेमंद बनाने की तैयारी है। योजना के तहत मंडल के 15 बिजली उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि कराई जाएगी। इसके अलावा एक नई 33 केवी लाइन का निर्माण कराया जाएगा।
           बिजली आपूर्ति को और व्यवस्थित करने के लिए सात 11 केवी लाइनों का निर्माण एवं बाइफर्केशन कराया जाएगा। 243 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जबकि 90 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने