कानपुर। जाजमऊ के पुराने गंगापुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होने से रोडवेज की बसें सरैया क्रॉसिंग होकर निकलेंगी। इससे दूरी बढ़ने पर 10 रुपये प्रति व्यक्ति किराया भी बढ़ेगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि गंगा पुल बंद होने की सूचना उन्हें अभी तक एनएचएआई की तरफ से नहीं मिली है। कानपुर से लखनऊ रोजाना करीब 300 बसों का आवागमन होता है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि शनिवार को डायवर्जन के संबंध में उन्नाव जिला प्रशासन के साथ बैठक होनी थी, जो नहीं हो पाई। फिलहाल, उन्होंने सरैया क्रॉसिंग होकर गुरुदेव नगर से झकरकटी बस अड्डे तक बसों के आवागमन को तय किया है।
Tags
रूट डायवर्जन।