लोकार्पण से पहले दोबारा धंस गईं पुल के एप्रोच की नालिया।

          
      माधोपुर। कटरा बाजार क्षेत्र में टेढ़ी नदी के कुट्टी घाट पर 11.16 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल का एप्रोच मार्ग फिर बदहाल हो गया है। पुल का अभी लोकार्पण भी नहीं हुआ है, लेकिन इस पर आवागमन चालू हो गया है। सड़क की परत उखड़ चुकी है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
      
      पुल के एप्रोच मार्ग के दोनों तरफ बनी नालियों का हिस्सा धंस रहा है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। पिछले साल 13 अगस्त को भी इस एप्रोच मार्ग की मिट्टी बहने और नाली ढहने का मामला सामने आया था। तब उसकी मरम्मत कराई गई थी, लेकिन अब फिर से स्थिति खराब हो गई है।
ग्रामीण शिवनाथ पाठक, राजकुमार सिंह, गौरव, ग्रामीणों ने सेतु निगम और संबंधित विभाग से तत्काल मरम्मत कराकर सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने