नए सीईओ के आने से राम मंदिर में दर्शन तथा श्रद्धालु सुविधाओं की होगी पूरी मॉनिटरिंग।


       अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को अब नए मॉडल के अंतर्गत आगे बढ़ाने की तैयारी है। ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र की नियुक्ति के बाद मंदिर की रोजमर्रा की व्यवस्थाओं में फर्क देखने को मिलेगा। CEO की जिम्मेदारी मंदिर प्रशासन और संचालन को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी बनाने की होगी।
          दर्शन से लेकर श्रद्धालु सुविधाओं तक होगी मॉनिटरिंग

नए प्रशासनिक मॉडल में दर्शन व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, कर्मचारियों का प्रबंधन, वित्तीय निगरानी, खरीद और टेंडर प्रक्रिया, सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय, आईटी सिस्टम और निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा जैसे कामों को एक व्यवस्थित ढांचे में लाया जाएगा.परियोजनाओं की प्रगति और समयबद्ध तरीके से उनके क्रियान्वयन पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। CEO की नियुक्ति के बाद मंदिर में दान और चढ़ावे की निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है. दान गणना स्थल से लेकर बैंक तक नकदी पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को कैमरों की निगरानी में रखने की तैयारी है. नकदी को बैंक तक ले जाने का रिकॉर्ड भी व्यवस्थित तरीके से दर्ज किया जाएगा.दान की गणना करने वाले कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है. कर्मचारियों के प्रवेश और निकासी के रास्तों पर भी वीडियो निगरानी की व्यवस्था रहेगी. इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने