अयोध्या में बनेगी नई फूड स्ट्रीट, गुरु गोविंद सिंह चौक फव्वारे का होगा जीर्णोद्धार।


          अयोध्या। कैंट रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर भाजपा कार्यालय के निकट एक और फूड स्ट्रीट विकसित की जाएगी, वहीं गुरु गोविंद सिंह चौक स्थित फव्वारे का कायाकल्प कराया जाएगा।

रविवार को अशफाक उल्ला खान वार्ड में विशेष सफाई अभियान के दौरान महापौर महांत गिरीशपति त्रिपाठी ने अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। महापौर ने जेल के पीछे स्थित पार्किंग स्थल पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने