गोंडा। देवीपाटन मंडल के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। गोंडा-बहराइच रेलखंड का विस्तार नानपारा होते हुए नेपालगंज रोड तक किया गया है। इसके साथ ही गोंडा व बहराइच तक संचालित होने वाली चार ट्रेनों का संचालन अब नेपालगंज रोड तक किया जा रहा है।
ट्रेनों के विस्तार के साथ इनके समय में भी बदलाव किया गया है। इससे नेपाल जाने वाले यात्रियों के साथ ही पड़ोसी देश के काठमांडू, पोखरा और पशुपतिनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी कमर्शियल ऑपरेटिंग मैनेजर पीके अस्थाना ने बताया कि गोंडा-बहराइच के बीच चलने वाली ट्रेनों को नेपालगंज रोड तक विस्तारित किया गया है। वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (14213/14214) नेपालगंज रोड से सुबह चार बजे रवाना होकर गोंडा सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी और यहां से चलकर दोपहर 1.45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
Tags
रेलखंड का विस्तार।