बीकापुर, अयोध्या। एसडीएम संतोष कुमार के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस टीम ने ग्राम चौरे चंदौली में अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटवाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि ग्राम चौरे चंदौली में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। शिकायत पर राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई, जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने पर राजस्व व पुलिस टीम की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध कब्जा हटवाया गया।
उन्होंने कहा कि सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार तारुन, कानूनगो श्याम जी श्रीवास्तव व लेखपाल रोहित मिश्रा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
Tags
अतिक्रमण हटवाया।