समाजवादी पार्टी ने सवायजपुर बीजेपी विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के भतीजे अजीत प्रताप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर हरदोई जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने कहा कि बीजेपी विधायक के भतीजे अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह ने समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य रजनीपाल जी के पति अजीत पाल देवर मंजीत पाल और उनके ससुर जागेश्वर के घर जाकर कई राउंड गोलियां चलाई इससे पहले भी दो बार अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह अजीत पाल की बर्बरता से पिटाई कर चुका है 

लेकिन हरदोई पुलिस ने बीजेपी विधायक के दबाव में उनके भतीजे अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह के खिलाफ FIR दर्ज न करके उल्टे पीड़ित पक्ष जागेश्वर , अजीत पाल मंजीत पाल सहित परिवार के सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है

उन्होंने कहा है कि यदि हरदोई पुलिस बीजेपी विधायक के भतीजे अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह के खिलाफ FIR दर्ज नहीं करेगी तो समाजवादी अगले चरण में भूख हड़ताल करेंगे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में पीडीए समाज पलायन करने के लिए मजबूर है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए समाज के खिलाफ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे 

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, हरिनाम यादव, फूलचंद्र वर्मा, अमित बाजपेयी, बिहारी लाल यादव, जितेंद्र वाल्मीक पचनू, सईद अहमद,परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू, विजय बाबू बाजपेई अवनीश यादव, पुनीत मिश्रा जैनुल खान,गिरजाशंकर पाल , सुधीर गुप्ता मिन्ना , पंकज यादव, मनोज शुक्ला , शिवा यादव अखिलेश शुक्ला, महावारी यादव, सागर यादव, सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्र

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने