सुलतानपुर में नई मार्केट से बढ़ेगा रोजगार, तीन करोड़ 60 लाख में बनेगी 60 दुकानें।


       सुलतानपुर। नगर पालिका ने सेल्फ फाइनेंसिंग योजना से केश कुमार बालिका इंटर कालेज के पीछे 60 दुकानें बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। पालिका ने दुकानों का मानचित्र स्वीकृति कराने के लिए विनियमित क्षेत्र को प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए नगर पालिका निविदा कराने की तैयारी कर रही है।
         दुकानें बनने के बाद लाटरी सिस्टम से आवंटन होगा। इन दुकानों के निर्माण में तीन करोड़ 60 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। पालिका की इस पहल से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दुकानों के निर्माण के बाद इस परिसर में चहल पहल देखने को मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने