फतेहपुर। गाजीपुर कस्बे में पावर हाउस की भूमि का विवाद और बढ़ गया है। एक तरफ जहां इस भूमि पर 27 से अधिक लोगों ने स्थाई और अस्थाई निर्माण कर रखा है, दूसरी तरफ बिजली विभाग काफी समय से इस भूमि को खाली करने का मौखिक निर्देश दे रहा है,लेकिन कब्जा हटाया नहीं गया।
राजस्व व बिजली टीम ने कब्जेदारों के घर नोटिस चस्पा कर दी। की यदि वह अपना नही हटाएंगे तो बुलडोजर लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
नायब तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में लेखपाल धर्मवीर, उपखंड अधिकारी विद्युत पंकज, अवर अभियंता विद्युत परशुराम ने पावर हाउस की भूमि पर बनीं दुकानें और मकानों पर लाल रंग की नोटिस चस्पा की। नोटिस में कहा गया है कि गाटा संख्या 1841 में मौजूद भूमि 0.5600 पावर हाउस की है। इस भूमि में जिनके भी घर बनें हैं, उन्हें हटाया जाएगा।