गोरखपुर समाचार:- रोडवेज का लोगो लगाकर फर्जी तौर पर चलाई जा रही है।

     गोरखपुर। प्राइवेट बसों पर रोडवेज का लोगो लगाकर फर्जी तरीके से चल रहीं चार बसों को पुलिस ने सीज कर दिया। बस के Study जाने के बाद वह पुलिस अफसरों तक पैरवी में फोन करने लगे, लेकिन पुलिस ने बस को सीज कर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    रोडवेज के अधिकारी हर छह माह पर रोडवेज की तरफ से पुलिस को एक पत्र भेजा जाता रहा है। लेकिन फिर भी डग्गामार प्राइवेट बसें संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से रोडवेज के राजस्व का नुकसान हो रहा है।।   
      एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पत्र का संज्ञान मैं लेते हुए मामले की जांच का आदेश एसपी ट्रैफिक को दिया। मंगलवार की रात एसपी ट्रैफिक श्याम देव जांच को निकले, एक बस ऐसी मिल गई, जिस पर सामने से रोडवेज का लोगो लगा था। बड़ा लोगो देखकर उसे चेक किया तो पता चला कि बस प्राइवेट है।
     इसके बाद बस मालिक के करीबी रिश्तेदार का फोन आने लगा। वह सिफारिश कर रहे थे कि बस छोड़ दी जाए, लेकिन पुलिस ने उनके पत्र को याद दिलाकर तीन और बसों को सीज कर दिया। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।
     पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रिटायर रोडवेज अधिकारी का रिश्तेदार ही प्राइवेट बसों को नो इंट्री में भी घुसा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने बस नंबर यूपी 52 टी 3610 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने