अयोध्या। राष्ट्रीय कायस्थ विचार फाउंडेशन दिल्ली द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दिनांक 15 अप्रैल 22 को जानकी महल अयोध्या में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। दिनांक 16 अप्रैल 22 को श्री धर्म हरि चित्रकूट भगवान के प्राकृत उत्सव के अवसर पर श्री चित्रगुप्त भगवान का दुग्ध से अभिषेक एवं कथा प्रसाद वितरण एवं सहभोज तथा राष्ट्रीय सम्मेलन का खुला अधिवेशन हुआ। दिनांक 17 अप्रैल 22 को प्रातः 8:00 फूल बंगले की झांकी तथा 11:30 बजे कीर्तन भजन एवं आरती हुई 12:00 बजे साधु-संतों एवं ग्रहस्थ परिवार जनों का भंडारा हुआ जिसमें हजारों साधु संतों एवं परिवार जनों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया इसमें मुख्य यजमान भगवती प्रसाद श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कायस्थ विचार फाउंडेशन दिल्ली रहे इस कार्यक्रम में भगवती प्रसाद श्रीवास्तव वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महामंत्री बीपी श्रीवास्तव राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष केसी श्रीवास्तव अरुण कुमार अंबस्ट मुजफ्फरपुर बिहार, संजय अस्थाना आगरा से कथा एनबी खरे दिल्ली से आदि लोग उपस्थित रहे। यह समस्त कार्यक्रम कायस्थ धर्म सभा अयोध्या के देखरेख एवं सहयोग से संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कायस्थ धर्म सभा के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश सहाय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरी मोहन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विश्व दीपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एडवोकेट सत्येंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री श्याम कृष्ण श्रीवास्तव सचिव राजकुमार श्रीवास्तव कार्तिकेय श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव आदि लोगों की कार्यक्रम में पूरी पूरी भागीदारी रही राष्ट्रीय कायस्थ विचार फाउंडेशन के जिला इकाई अध्यक्ष अयोध्या वीरेश श्रीवास्तव ने सह संयोजक के रूप में पूरी भूमिका निभाई।
उत्तम।
जवाब देंहटाएं