उन्नाव। बीघापुर क्षेत्र में गढ़ेवा डोमनपुर-कानपुर नगर मार्ग व पुल से प्रभावित छह लाख आबादी को जल्द ही राहत होगी। सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग ने पुल की सड़क के लिए 88 करोड़ रुपये व पुल के लिए 122 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। 1300 मीटर बढ़कर अब यह पुल 1000 मीटर के स्थान पर 2300 मीटर हो जाएगा।