जरवलरोड। बहराइच-बाराबंकी मार्ग व घाघरा नदी पुल पर फोरलेन बनाया जाएगा। इसके लिए पहले घाघरा नदी पर पुल बनाने के कार्य की शुरूआत हो चुकी है। संजय सेतु के उत्तरी दिशा में प्रस्तावित नए पुल के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
लखनऊ-बहराइच सफर को और सुगम बनाने के लिए सात हजार करोड़ रुपये से फोनलेन बनाया जाएगा। विशेषज्ञों की तकनीकी टीम स्टीमर और विशेष नाव की सहायता से नदी के बीच पहुंचकर पाइलिंग के लिएआवश्यक मिट्टी की जांच कर रही है।
नाव पर जनरेटर और आधुनिक ड्रिलिंग मशीनें लगाकर नदी की तलहटी की मिट्टी की गुणवत्ता तथा उसकी भार वहन क्षमता, पिलर रुकने की क्षमता, चौड़ाई, गहराई, पानी का तेज बहाव, मिट्टी की स्थिति, लंबाई ऊंचाई पिलर की संरचना का परीक्षण किया जा रहा है।