गोंडा। गोंडा शहर में जाम को ध्यान में रखते हुए लगभग 3.2 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। पूर्व स्वीकृति यह कार्य वित्तीय वर्ष की समाप्ति और बजट की कमी के कारण शुरू नहीं हो पाया था। यह सड़क कचहरी रेलवे स्टेशन के निकट पुलिस मार्डन स्कूल से शुरू होकर अंबेडकर चौराहा होते हुए जेल रोड तक का होगा।
इसके बाद यह आरटीओ तिराहा और विकास भवन होते हुए मेडिकल कालेज के सामने बादशाह बाग तिराहे तक पहुंचेगी।
वित्तीय वर्ष के अंत में इसे स्वीकृति मिली, लेकिन समय की कमी के कारण बजट समर्पण करना पड़ा। अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं।
सहायक अभियंता संजय सिंह ने बताया कि सड़क को चौड़ा करने के लिए कुछ बिजली खंभे और लाइनें हटाई जाएंगी, जिसके लिए बिजली विभाग को छह करोड़ 52 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 300 से अधिक पेड़ काटे जाएंगे, जिसके लिए वन विभाग को एक करोड़ 59 लाख रुपये मिलेंगे।