बस्ती में चल रहे हुक्का बार से कोतवाली पुलिस अनिभिज्ञ, मौन।
बस्ती - जनपद में कोतवाली थाना क्षेत्र से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक अवैध हुक्का बार बेखौफ संचालित किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस के निकट ही चल रहे इस हुक्का बार पर अब तक कोई कार्रवाई न होना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कोतवाली पुलिस की मिलीभगत या शिथिलता के कारण ही यह अवैध धंधा फल-फूल रहा है। हुक्का बार में रोजाना युवाओं और नाबालिगों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। जनता का कहना है कि ऐसे लापरवाह पुलिसकर्मी और अवैध संचालक मिलकर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) की छवि को धूमिल कर रहे हैं। सजग नागरिकों ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे युवाओं के भविष्य से के साथ होनें वाले खिलवाड़ से बचाया जा सके।