39 वर्ष सेवा करने के बाद एसबीआई के प्रबंधक हेमेंद्र श्रीवास्तव आज हो जाएंगे सेवानिवृत्ति।


     
      अयोध्या। 01 जुलाई 1966 को फैजाबाद में जन्मे हेमेंद्र श्रीवास्तव ने 21 वर्ष की आयु में, 14 नवम्बर 1987 को SBI के उतरौला ब्रांच में अपनी जोइनिंग दी। इसके बाद फैज़ाबाद, चौक ब्रांच, बभनान, फैजाबाद, कप्तानगंज बस्ती, ओझा गंज, नाका, कैंट, रीजनल ऑफिस, नाका, फैजाबाद, रीजनल ऑफिस, सुल्तानपुर, हरन्टीनगंज, रीजनल ऑफिस की ब्रांचों में अपनी कुशल सेवा देते रहे, मई 2023 को स्टेट बैंक के मुख्य शाखा में जॉइनिंग की, इस प्रकार 39 वर्ष की अच्छी सेवा करने के बाद 30 जून 2026 को आज सेवानिववृत हो रहे हैं, बैंक इनकी अच्छी सेवाओं को याद रखेगा। समय-समय पर विभागीय 'IIB" की परीक्षाएं पास करके अपना प्रमोशन भी पाते रहे। अपने सेवा काल में इन्होंने वरिष्ठ पद पर रहने के साथ-साथ बैंक में आने वाले जनता जनार्दन के साथ बड़े ही शांत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपना व्यवहार प्रदर्शित किया। यह साफ छवि के ईमानदार व्यक्ति रहे हैं। इनके सेवा काल मे किसी प्रकार का विवाद नहीं रहा। उनके अधीनस्थ कार्यरत सभी कर्मचारी इसे बहुत खुश रहे आज सेवानिवृत होने के मौके पर उनके अधीनस्थ रहे कर्मचारियों को हार्दिक कष्ट है लेकिन बिधि का विधान कोई बदल नहीं सकता सेवानिवृत्ति की तिथि जॉइनिंग के समय पर ही निश्चित हो जाती है उसी तिथि पर सभी को सेवानिवृत्ति होना पड़ेगा। इनकी माता स्व0 शशि प्रभा एवं पिता स्व0 विश्व प्रकाश श्रीवास्तव जो राजकरण इंटर कॉलेज के माने जाने प्रतिष्ठित लेक्चर थे। वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्ति के मौके पर उन्हें लेखनी देकर सम्मानित किया एवं तथा आशीर्वाद के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने