अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में दलबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच अकबरपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री राम अचल राजभर के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गईं।
हालांकि, विधायक राम अचल राजभर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस दावे का स्पष्ट खंडन करते हुए इसे पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने और जनता के बीच भ्रम फैलाने के उद्देश्य से झूठी खबरें फैला रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न देकर आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।