आंखों के इलाज के लिए उम्मीद बनकर उभरा बस्ती का अयोध्या आई हॉस्पिटल


       बस्ती। अयोध्या आई हॉपिटल के प्रबंधक अविरल सिंह ने बताया कि अयोध्या आई हॉस्पिटल बस्ती में आँखों की सम्पूर्ण देखभाल अब और भी उन्नत सुविधाओं के साथ किया जा रहा है।

        प्रबंधक अविरल सिंह ने बताया कि बस्ती जनपद में बिगत कई वर्षों से स्थापित अयोध्या आई हॉस्पिटल अत्याधुनिक सुविधाओं एवं अत्याधुनिक मशीनो से लैस है अब जल्द ही हॉस्पिटल में रेटीना के डाक्टर भी सेवायें देंगे, अभी तक रेटीना के डाक्टर न रहने के कारण रेटीना ऑपरेशन के लिए मरीजों को जिले से बाहर महानगरों की ओर जाना पड़ता था। 

       बताया कि हास्पिटल के पास सभी प्रकार के आँख के ऑपरेशन में लगने वाले लेन्स उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। हमारे यहाँ देशी ही नहीं बल्कि विदेशों में बने उच्च गुणवत्ता वाले लेंस उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं । मरीज अपनी जरूरत और बजट के अनुसार लेंस का चयन कर सकते हैं।

        प्रबंधक अविरल सिंह ने बताया कि ग्लूकोमा, मोतियाविन्द, कम्प्यूटर विजन सिन्ड्रोम, चाइल्ड आई केयर एण्ड स्क्विन्ट, डायबिटिक आई डिजिज, ड्राई आई का उपचार अत्याधुनिक संसाधनोें से किया जा रहा है। हास्पिटल में आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध है। आयुष्मान कार्ड न होने पर गरीब राशन कार्ड धारकोें को न्यूनतम शुल्क पर ईलाज और आपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराया जाता है।

        अयोध्या आई हॉस्पिटल बस्ती के आई सर्जन डाक्टर रजी हसन, आशीष गुप्ता एवं अन्य डॉक्टरों की टीम ने बताया कि बिना चीरा-टाँका (फेको विधि) से मोतियाबिन्द का सफल ऑपरेशन कुशल नेत्र विशेषज्ञ के द्वारा किया जाता है। अब मोतियाबिंद का ऑपरेशन कभी भी संभव है सर्दी का इंतजार नहीं! अनुभवी डॉक्टरों की टीम का कहना है कि यह एक भ्रम है कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन केवल सर्दियों में ही कराना चाहिए। आज की आधुनिक तकनीकों जैसे कि फेको विधि और लेजर तकनीक की मदद से अब यह ऑपरेशन बिना टांके, कम समय में और किसी भी मौसम में किया जा सकता है , चाहे गर्मी हो या ठंड।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने