राम पथ पर मीट और शराब की दुकानों को बंद करने का प्रस्ताव पास।



         अयोध्या में रामपथ पर पड़ने वाली मीट और शराब की दुकानों को बंद करने के प्रस्ताव के पास होने के बाद दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों की मांग है कि पहले उन्हें कोई दूसरी जगह दी जाए, जहां से वे अपना कारोबार कर सकें। इस संबंध में अयोध्या नगर निगम की ओर से प्रस्ताव पास किया गया है। राम पथ के रास्ते में मीट की कम से कम नौ और शराब की 13 दुकानें पड़ती हैं। 
        रामपथ 13 किलोमीटर लंबा है जो  सआदतगंज से शुरू होता है तथा अयोध्या में लता मंगेशकर चौक तक जाता है। नगर निगम ने प्रस्ताव के बारे में जिला अधिकारी को सूचना दे दी गई है। अयोध्या के जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि नगर निगम से प्रस्ताव मिलने के बाद इसे अंतिम फैसले के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने