भोजपुर में फिर गरमाया भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: इंसाफ की मांग को लेकर मां ने शुरू किया आमरण अनशन, वादा करने वालों का कर रही हैं इंतजार बिहार में भोजपुर जिले में चर्चित भरत भूषण तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। घटना के पांच महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ठोस न्याय नहीं मिलने से आहत मृतक भरत तिवारी की मां आशा देवी ने शुक्रवार (27 नवंबर) से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनके बेटे को न्याय नहीं मिलता और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।