यमुना नदी में पुल, पिलरों की खोदाई का कार्य खत्म बनेगा आगरा मेट्रो।


           आगरा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के साथ ही उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम यमुना नदी में पिलरों की खोदाई का कार्य खत्म कर लिया है। सात पिलरों का समूह बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही पिलर कैप तेजी से बनेंगे। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन को कालिंदी विहार से जोड़ने के लिए 200 करोड़ रुपये से पुल बन रहा है।
        वहीं एमजी रोड स्थित छीपीटोला चौराहा से कलक्ट्रेट तिराहा तक 63 मीटर लंबा स्टील गर्डर रखा जाएगा। गर्डर की ढलाई शुरू हो गई है। 60 मीटर लंबा गर्डर भगवान टाकीज चौराहा पर रखा जाएगा। इसका कार्य भी जल्द शुरू होने जा रहा है।

  शहर में 30 किमी लंबा मेट्रो ट्रैक बन रहा है। इसमें दूसरा कारिडोर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक 16 किमी लंबा है। यह काॅरिडोर यमुना नदी से होकर गुजरेगा। नदी पर पुल बनाया जा रहा है। यह कार्य सात माह पूर्व शुरू हुआ था। सात पिलरों के समूह पर पुल बनेगा। बरसात शुरू होने से पूर्व यूपीएमआरसी ने कार्य खत्म करने का लक्ष्य रखा था। यदि जलस्तर बढ़ेगा तो भी चलता रहेगा काम

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने