बिहार,हाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को जनआंदोलन बनाने की दिशा में वैशाली जिला प्रशासन का 'नो फ्यूल डे' अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।
महज औपचारिकता बनकर रह जाने वाले ऐसे अभियानों से अलग, वैशाली में यह पहल लगातार सातवें शनिवार भी पूरे उत्साह के साथ जारी रही।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह स्वयं ई-रिक्शा से समाहरणालय पहुंचीं और अधिकारियों-कर्मचारियों को भी स्वच्छ परिवहन अपनाने के लिए प्रेरित किया।