कायस्थ सेवा समाज के पदाधिकारी लगातार विभिन्न ग्राम सभाओं में कायस्थ परिवार से मिल रहे।



          अयोध्या। आज विभिन्न ग्राम सभाओं में होली में परिवार के मुखियाओं से मिलने का कार्यक्रम कायस्थ सेवा समाज के पदाधिकारियों द्वारा गतिविधि प्रभारी अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। 
          ग्रामसभा भग्गू जलालपुर में ब्लॉक संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विकास चंद श्रीवास्तव  के घर पर कायस्थ समाज की बैठक की गई जिसमें  ब्लॉक के संरक्षक श्री भूपेंद्र श्रीवास्तव जी भी उपस्थित थे। *कायस्थ सेवा समाज* के पदाधिकारियों ने कायस्थ परिवार को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और कायस्थ परिवार से संगठित रहने की अपील की। इसी क्रम में गयासुद्दीन पुर में वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष विष्णु दयाल श्रीवास्तव के यहां भी  कायस्थ परिवार की बैठक की गई। पदाधिकारियों द्वारा होली की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कायस्थ परिवार द्वारा *कायस्थ सेवा समाज* के सभी पदाधिकारियों को भी होली की ढेर सारी शुभकामनाएं बधाई दी और कायस्थ समाज के लोग ने कहा की *कायस्थ सेवा समाज* जो काम कायस्थ परिवार के लिए कर रहा है वह सराहनीय और प्रशंसनीय है। *गतिविधि प्रभारी अमित कुमार श्रीवास्तव* ने कहा की सभी  कायस्थ परिवार से *राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश* पर ब्लॉक के पदाधिकारी गांव गांव जाकर निरंतर कायस्थ समाज को संगठित करने का प्रयास कर रहे हैं । *कायस्थ सेवा समाज* का मुख्य  उद्देश्य ही है कायस्थ समाज को संगठित करना। सभी   कायस्थ परिवार ने संगठन एवं पदाधिकारियों की सराहना की और कहा की *कायस्थ सेवा समाज* बहुत ही ऊंचाइयों को छुएगा। सभी पदाधिकारियों को कायस्थ परिवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विकास चंद श्रीवास्तव जी ब्लॉक संरक्षक श्री भूपेंद्र श्रीवास्तव जी ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विष्णु दयाल श्रीवास्तव गतिविधि प्रभारी अमित कुमार श्रीवास्तव श्री जय शंकर श्रीवास्तव श्री शिवम श्रीवास्तव श्री सचिन श्रीवास्तव श्री सत्यम श्रीवास्तव श्री विकास  श्रीवास्तव श्री शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति थी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने