अयोध्या। भगवान श्रीराम के गर्भ गृह में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव।19 अगस्त को भगवान के जन्मोत्सव का होगा आयोजन। 1 घंटे के लिए मध्य रात्रि में खोला जाएगा भगवान राम लला का पट।भगवान श्रीराम को कृष्ण का स्वरूप मान पुजारी करेंगे श्रृंगार और उतारेंगे आरती। रात्रि 12:00 बजे घंट घड़ियाल की ध्वनि के साथ अवतरित होंगे श्री कृष्ण। 40 लीटर पंचामृत से भगवान को कराया जाएगा स्नान। डेढ़ कुंटल पंजीरी,15 किलो पेड़ा और मौसमी फलों का लगाया जाएगा भोग। राम जन्म भूमि रात्रि में मौजूद सुरक्षा बल और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के बीच वितरित किया जाएगा प्रसाद।अगले दिन सुबह रामलला के भक्तों को भी कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसाद किया जाएगा वितरित।धूमधाम से मनाया जाएगा राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव।
भगवान श्रीराम के गर्भ गृह में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव।
byManas Samachar
-
1
जय श्रीकृष्ण
जवाब देंहटाएं