यू पी रोडवेज के बस बड़े में 250 ई-बसें होंगी शामिल, योगी कैबिनेट ने दी नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी।


        यूपी रोडवेज के बेड़े में अब 250 ई-बसें जल्द शामिल होंगी। 50 और 41 सीटर की क्षमता वाली इन ई-बसों को 425.50 करोड़ रुपये की लागत से खरीदा जाएगा। मंगलवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में यूपीएसआरटीसी के बस बेड़े को बढ़ाने के लिए नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट में हुए फैसले के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 400 करोड़ रुपये के प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त 25.50 करोड़ रुपये का खर्च यूपीएसआरटीसी वहन करेगा। इसी के साथ 250 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का रास्ता साफ हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने