असलहों से सजी मेज,हलियापुर पुलिस ने फायरिंग करने वालों को धर दबोचा।



           सुल्तानपुर।मामूली विवाद में चली थी गोली,हुए थे कई लहूलुहान। एसओ हलियापुर अजय द्विवेदी ने बताया पकड़े गए अभियुक्तों को भेजा गया जेल। थाना हलियापुर के गांव रामपुर बभनान क्षेत्रान्तर्गत *प्रथम पक्ष* रोहित उपाध्याय पुत्र सुखदेव उपाध्याय,रमेश उपाध्याय पुत्र सुखदेव,त्रिभुवन गुप्ता पुत्र दयाराम गुप्ता,सचिन उपाध्याय पुत्र रोहित उपाध्याय,चन्द्र प्रकाश मिश्रा पुत्र शिवप्रकाश मिश्रा,भानकली पत्नी सुखदेव उपाध्याय निवासीगण रामपुर बाबुआन, थाना-हलियापुर, जनपद सुलतानपुर व *द्वितीय पक्ष* गौरा शंकर मिश्रा पुत्र राम कृपाल,शुभम मिश्रा पुत्र करुणाशंकर मिश्रा,रमाशंकर उर्फ उमाशंकर पुत्र रामकृपाल,रवि शंकर मिश्रा पुत्र राम कृपाल,सत्यम मिश्रा,शिवम मिश्रा पुत्रगण उमाशंकर मिश्रा निवासीगण पूरे जामादार का पुरवा रामपुर बाबुआन,थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर के मध्य कल करुणा शंकर मिश्रा के पुत्र शुभम मिश्रा जो पीएसी में तैनात एक आरक्षी है, के उप निरीक्षक पद पर चयनित होने की खुशी में पटाखा दागने पर दूसरे पक्ष द्वारा आपत्ति की गई तथा इनके मध्य पूर्व प्रधानी चुनाव की रंजिश में भी पूर्व में मार-पीट हुई थी। उभयपक्षों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग भी पंजीकृत हुआ था।        
           प्राप्त सूचना के अनुसार  करुणा शंकर मिश्रा का पक्ष अपने गेहूं की मड़ाई करने के लिए ट्रैक्टर के साथ जा रहा था तो दूसरे पक्ष द्वारा पुनः उसी रंजिश को लेकर छींटाकशी की गई जिससे दोनों पक्षों द्वारा आपस में पुनः मार-पीट की गई व करुणाशंकर पक्ष से फायरिंग भी की गई। जिसमें प्रथम पक्ष से रोहित कुमार उपाध्याय,रमेश उपाध्याय,त्रिभुवन गुप्ता,चन्द्र प्रकाश मिश्रा व द्वितीय पक्ष से करुणाशंकर मिश्रा घायल है। जिनकों प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी बल्दीराय मय भारी पुलिस बल मौजूद है व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने