सिद्धार्थनगर। जिले के सरल एवं मृदुभाषी मिलनसार जिलाधिकारी दीपक मीणा के जिले में तीन साल पूरा होने पर उनका स्थानान्तरण सिद्धार्थनगर से मेरठ के लिए हुए कलक्ट्रेट सभागार में उनका विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी दीपक मीणा को विदाई दी गई।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जब से जिले की कमान संभाली तब से जिले की कार्यशैली को एक अधिकारी के तौर पर नही बल्कि एक परिवार की मुखिया की तरह निर्वाहन किया उनके पास आने वाले किसी भी व्यक्ति की समस्या के प्रति बेहद ही गंभीर और लगन से सुलझाने का कार्य करते थे जिले के किसी भी कर्मचारी के प्रति सख्ती न दिखाते हुए उनके कर्तव्यो को बेहद ही सरलता से उनको करने की सलाह देते रहे जिलाधिकारी दीपक मीणा के कार्यो और व्यवहार से सभी प्रशासनिक कर्मचारी और नागरिक बहुत ही संतुष्ट थे आज उनके स्थान्तरण से सभी लोग उदास दिखे वही आप की कार्यशैली और व्यवहार से जिले के जन प्रतिनिधि भी बहुत खुश और संतुष्ट रहे जिले के सांसद, विधायक औरअन्य जन प्रतिनिधि भी उनके व्यवहार से खुश थे आप के स्थान्तरण होने पर जिले के जन प्रतिनिधि भी दुखी हो गए उनके कुशल व्यवहार और कार्य शैली के लिए उनके विदाई का कार्यक्रम सांसद आवास पर भी मनाया गया जिसमें जिले के लोकप्रिय सांसद जगदम्बिकापाल और उनके कार्यकर्ताओ ने बड़े धूम धाम से जिलाधिकारी दीपक मीणा के विदाई का समारोह मनाया गया और उनको स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।