लखनऊ। परिवहन निगम में 100 नई बसें शामिल होंगी।
बीजेपी के संकल्प पत्र के अनुरूप परिवहन निगम ने काम करना शुरू कर दिया है।
पुरानी और खटारा हो चुकी बसें निगम से हटेंगी बस अड्डों का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण होगा।
लखनऊ परिक्षेत्र में 100 दिन में 90 नई साधारण बसें और 10 नई CNG बसें चलाने का लक्ष्य भी तय किया गया है।
15 अप्रैल से नई बसों का आना शुरू हो जाएगा और वैसे नए रूट पर बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
बलिया मऊ और ग़ाज़ीपुर के लिए 8-8 बसें।
पूर्वांचल एक़्सप्रेसवे से आज़मगढ़ के लिए 6 बसें अयोध्या टांडा और महमुदाबाद के लिए 10-10 बसें।
अयोध्या बस्ती और गोरखपुर के लिए 10 बसें प्रयागराज और हरदोई के लिए।
8-8 बसें प्रतापगढ़ के लिए बरेली और सुल्तानपुर के लिए 4-4 नई बसें चलेंगी।