अपराधों पर बात करते हुए कहा कि इसकी सिर्फ दो बानगी देखिए। एक प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां दिनांक 2 नवंबर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्रा का तीन लड़कों द्वारा जबरन गन प्वांइट पर उसकी नग्न अवस्था का वीडियो बनाया गया। रेप किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पहले ही भाजपा के लोगों का हाथ बता दिया था
उन्होंने कहा कि 3 नवंबर को ही कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बता दिया था कि इस घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है। इस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। 5 नवम्बर को सीसीटीवी फुटेज से लड़कों की पहचान कर ली गई। 8 नवम्बर को पीड़िता द्वारा भी उनकी पहचान कर ली गई। आरोपियों की पुष्टि होने के पश्चात भाजपा द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में भेज दिया गया।
पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम, प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडे, जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत, प्रवीण श्रीवास्तव. करण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। अयोध्या की सीमा पर इनका हुआ भव्य स्वागत।