अयोध्या। नॉर्थ सेंट्रल जोन इंश्योरेंस इंप्लाइज फेडरेशन का तीसरा महा अधिवेशन दिनांक 14 सितंबर से 16 सितंबर तक चलेगा इस संबंध में एक प्रेस वार्ता होटल क्रीमिस्को अयोध्या में बीमा कर्मचारी संघ फैजाबाद डिविजन द्वारा कराया गया। प्रेस वार्ता में संजीव करण कुमार शर्मा पदाधिकारी सेंट्रल जोन ने बताया कि यहां पर सरकार की वह नीतियां जो हिंदुस्तान की जनता को कमजोर करने का काम कर रही है देश के अंदर धर्म जाति के आधार पर बंटवारा करने का काम कर रही है इसमें रोक लगाया जाए। देश के नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए इसको लेकर भी हम सरकार से मांग करना चाहते हैं कि अब तक जो पद सेंट्रल गवर्नमेंट या प्रोविंशियल गवर्नमेंट में रिक्त पड़े हैं उनको भरा जाना चाहिए। भारतीय जीवन बीमा निगम में भी कम कर्मचारी और ज्यादा कार्य है, यहां पर 8000 से अधिक रिक्त पद खाली पड़े हैं उनको भी भरा जाना चाहिए। भारतीय जीवन बीमा निगम के जो शेयर 2022 में बेचकर भारतीय जीवन बीमा निगम को एकल के रास्ते पर ले जाने का काम किया जा रहा है, उसको लेकर सरकार से मांग है कि हमारे जो भी शेयर है उसको वापस किया जाना चाहिए। भारतीय जीवन बीमा निगम के कोई और शेयर अब नहीं बेचा जाना चाहिए।
हम अयोध्या की जनता को यह बताना चाहते हैं कि हमने जो पैसा आपकी सेवा से कमाया है उसमें से 50 लाख करोड़ से अधिक की धनराशि हिंदुस्तान की सरकार को दिया है जो देश के विकास के कार्य में लगाया जाता है देश का काफी विकास भारतीय जीवन बीमा निगम के पैसे से होता है।
इस अधिवेशन में 12 मंडल की इकाइयां सम्मिलित होगी वहां से लगभग 600 लोग पार्टिसिपेट करेंगे। प्रतिदिन 300 लोग अवश्य ही भागीदारी करेंगे इस महा अधिवेशन का उद्घाटन ऑल इंडिया इंश्योरेंस के महामंत्री शशि कांत मिश्रा द्वारा किया जाएगा।