पद संभालने के बाद अपर्णा यादव की प्रतिक्रिया

       प्रादेशिक समाचार: अपर्णा यादव ने बुधवार को लखनऊ में यूपी महिला आयोग के उपाध्यक्ष का पद संभालने के दौरान मीडिया के तमाम सवालों का जवाब दिया। इस दौरान अपर्णा यादव के साथ ब्रजेश पाठक की पत्नी वहां मौजूद रहीं। नाराजगी की खबरों के साथ ही फिर से समाजवादी पार्टी और परिवार के साथ जाने पर उन्होंने जवाब दिया, उसके फिर से कई मायने निकाले जाने लगे हैं।
           जब अपर्णा यादव से सवाल किया गया- क्या सपा और अखिलेश यादव ने आपको हरी झंडी नहीं दी। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि परिवार से हरी झंडी हमेशा है। मेरे साथ परिवार पहले भी था और अब भी है। 

        इससे पहले भी अपर्णा यादव ने कभी भी सीधे तौर पर अखिलेश यादव और परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बोला है। ऐसा ही संकेत एक बार फिर उन्होंने दे दिया है। 

      बीजेपी और हाईकमान से मिले आश्वासन पर भी अपर्णा यादव ने मुहर लगा दी। उन्होंने कहा, हम पर भरोसा करके यह पद दिया गया है हम जिम्मेदारी से ऐसे निभाएंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने