आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह अयोध्या पहुंचे।
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष रहे सभाजीत सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
उन्होंने राम मंदिर निर्माण, जमीन, आभूषण और भगवान श्रीराम के नाम पर चढ़ावे में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया।