पूर्वांचल विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी नए कुलपति प्रो. राजेश कुमार सिंह संभालेंगे। तीन वर्ष के लिए नए कुलपति की नियुक्ति हुई है।


        वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रो. राकेश कुमार सिंह को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। 17 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई है।
         कुलाधिपति ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12 की उपधारा-1 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नियुक्ति की है। नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने