अयोध्या से भाजपा की हार पर दिग्गज नेता का बड़ा बयान।

      उन्नाव। भाजपा से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज का मानना है कि अयोध्या में पार्टी के प्रत्याशी का पराजित होना देश और प्रदेश के साथ भाजपा के लिए चिंताजनक है।
      साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन पर निराश भी हैं। उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाए जाने की घटना को याद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में उन्होंने रामभक्तों के खून से अयोध्या की धरती को लाल होते देखी है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसी अयोध्या ने सपा का सांसद जिता दिया। केंद्रीय नेतृत्व को इसकी समीक्षा करनी चाहिए।

साक्षी महाराज बोले- पार्टी और देश को लोगों को चिंतन करना चाहिए

उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार के सवाल पर कहा कि यूपी में चुनाव के नतीजों से जो राजनीतिक परिदृश्य उभरा है, उस पर पार्टी ही नहीं देश और प्रदेश के लोगों को चिंतन करना चाहिए। प्रदेश की जनता ने सपा का शासन और गुंडाराज देखा है। सपा सरकार में यही तो नारा लगाता था खुली दुकान हमारी बंद तुम्हारी। पत्रकारों पर हमले होते थे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने