फिरोजाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन की चौक-चौबंद व्यवस्थाओं ने सपा विधायक को भी कांवड़ लाने के लिए प्रेरित कर दिया। सिरसागंज विधायक और उनके परिवार के लोगों ने सोरों से 11 कांवड़ उठाईं और पैदल यात्रा करते हुए रात में बटेश्वर जाकर भगवान शिव का अभिषेक किया।
विधायक ने कांवड़ मार्ग में पुलिस व्यवस्था पर खुशी जताई। 30 जुलाई को सावन की शुरूआत से ही कांवड़ यात्राएं शुरू हो गई थीं। योगी सरकार इस यात्रा को लेकर बहुत संवेदनशील है। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पूरा अमला जुटा है। इससे कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई है।
वे लोग भी कांवड़ ला रहे हैं, जो पहले पारंपरिक रूप से नहीं लाते थे। इसी कड़ी में सिरसागंज से सपा विधायक सर्वेश यादव भी पत्नी रामबेटी और परिवार के अन्य सदस्याें के साथ शनिवार शाम सोरों पहुंचे। सुबह वहां से 11 कांवड़ उठाईं और जसराना, शिकोहाबाद होते हुए बटेश्वर तक गए। शाम चार बजे एटा चौराहे पर उन्हें कांवड़ ले जाते देख लोग चौंक गए।
Tags
कांवड़ यात्रा।