मतदाता सूची: 5 अगस्त से 4 सितंबर तक फॉर्म-6 करें जमा।


      मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड से मिले निर्देश के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के अनुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 05 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होने के बाद नए मतदाता, जिनकी उम्र 01 अक्टूबर को 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे विहित घोषणा प्रपत्र के साथ फॉर्म 6 भर सकते हैं। ऐसे पात्र नागरिक भी फॉर्म 6 भर सकते हैं, जिनका नाम किसी कारण से प्रारूप मतदाता सूची में नहीं है। इससे नियमानुसार अंतिम प्रकाशन में नाम जोड़ा जा सकेगा। उपायुक्त ने बताया कि फॉर्म 6 जमा करने की अवधि 05 अगस्त 2026 से 04 सितंबर 2026 तक तय है। इस दौरान पात्र भारतीय नागरिक अपने बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 6 जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से भी फॉर्म 6 जमा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए 05 अगस्त 2026 को दो घंटे का सोशल मीडिया अभियान चलाया गया तथा समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक रहेगा। अभियान के दौरान फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर हैशटैग अभियान #NewVoters चलाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने