अयोध्या आज झारखंडी वार्ड की एक बैठक पार्षद बिजेंदर सिंह के निवास स्थान पर संपन्न हुई बैठक बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। मेरा माटी मेरा देश का कार्यक्रम चल रहा है इस विषय पर विचार विमर्श और कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से अपील की गई की दिनांक 8 सितंबर से 18 सितंबर तक समूह में घर घर चलकर अक्षत इकट्ठा करें ।
इस बैठक में अजय तिवारी जमुना प्रसाद भानु सिंह जय सिंह उर्फ छोटे मनोज श्रीवास्तव दिनेश सिंह सुरेंद्र सिंह लाला सिंह राघव सिंह रमेश चंद पांडे रीना द्विवेदी राजकुमार श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे मेरा माटी मेरे देश के संयोजक अरुण सोनकर पूर्व बबलू को बनाया गया मेरा माटी मेरा देश के कार्यक्रम में प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में दिनांक 8 सितंबर से 18 सितंबर तक घर-घर जाकर पूरे वार्ड में लोगों से अक्षत लेने का कार्यक्रम तय किया गया