अयोध्या। रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर में युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. भगवान के मंदिर के खंभे फर्श और दरवाजा का निर्माण शुरू कर दिया गया. इसी क्रम में भगवान रामलला के परिसर के मंदिर में लगने वाले दरवाजे को लेकर राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट ने तस्वीर जारी की. राम मंदिर के गर्भगृह में लगाया गया दरवाजा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
दरवाजे में शंख, चक्र और हाथी
भगवान रामलला के गर्भगृह में लगाए जाने वाले फर्श के मद्देनजर मुख्य दरवाजे लगाए गए हैं. इन मुख्य दरवाजे में सनातन धर्म से जुड़े हुए प्रतीक चिन्ह भी नजर आ रहे हैं, जिसमें शंख, चक्र और हाथी दिख रहे हैं. भगवान के दरवाजे आकर्षण का केंद्र हैं. दूर-दराज से अयोध्या आने वाले राम भक्तों के लिए भगवान राम के मंदिर की हर एक चीज सुन्दर और आकर्षक होगी।