अब यूपी में संकट! कई जिलों में एलपीजी की कमी का दावा, अखिलेश बोले- यही हाल रहा तो देखिये आगे होता है क्या।


     उत्तर प्रदेश में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से आम लोग परेशान नजर आ रहे हैं. राजधानी लखनऊ, कानपुर देहात और आसपास के कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं. लोगों का कहना है कि उन्होंने एक सप्ताह पहले सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं मिल सकी है।
     लखनऊ में कई गैस एजेंसियों पर सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिल रही है. उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसियों में भारत गैस और इंडियन गैस के सर्वर भी बार-बार ठप हो रहे हैं, जिसकी वजह से बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है.  रोजाना एजेंसियों पर 500 से ज्यादा बुकिंग आ रही हैं, लेकिन सप्लाई उतनी नहीं मिल पा रही है.

कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है. उनका कहना है कि जहां सामान्य कीमत पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, वहीं कुछ लोग 1500 से 2000 रुपये तक में सिलेंडर बेचने की बात कर रहे हैं. इससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है.

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने