गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले विकासखंड झंझरी की छात्रा प्रियांशी पढ़ाई, नौकरी और खेती तीनों जिम्मेदारियां एक साथ निभा रही हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाली प्रियांशी पानी संस्थान में सीआरपी के पद पर भी कार्यरत हैं। इसके साथ ही उन्होंने करीब दो बीघा खेत में मचान विधि से लौकी और तोरई की खेती शुरू की है, जिससे अच्छी आमदनी की उम्मीद है।
लोकल 18 से बातचीत में प्रियांशी पांडेय ने बताया कि वह रोज पढ़ाई और नौकरी का काम पूरा करने के बाद खेत में जाती हैं। सिंचाई, बेलों की देखभाल और समय पर सब्जियों की तुड़ाई खुद करती हैं. उनका मानना है कि समय का सही प्रबंधन हो तो पढ़ाई और खेती दोनों साथ चल सकते हैं। प्रियांशी ने बताया कि इस समय उन्होंने लगभग दो बीघा जमीन में मचान विधि से लौकी और तोरई लगाई है। इस खेती में करीब 10 से 15 हजार रुपये की लागत आई है। उनका कहना है कि यदि मौसम और बाजार दोनों साथ रहे तो इस फसल से लाखों रुपये तक की आमदनी हो सकती है।
Tags
होनहार प्रियांशी।