उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आज खबरें आई हैं कि लोगों को एलपीजी सिलेंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर नागरिक लंबी-लंबी लाइनों में खड़े हैं, लेकिन उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं. इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त आदेश जारी किए हैं।
सीएम ने स्पष्ट कहा कि राज्य में तेल, गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. किसी भी नागरिक को इन आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना नहीं करना चाहिए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो लोग जमाखोरी या कालाबाजारी कर रहे हैं, उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।
लोगों ने कई जिलों से शिकायतें की हैं कि गैस एजेंसियों में लंबी-लंबी लाइनों के बावजूद सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं. कुछ मामलों में यह आरोप भी लगाए गए हैं कि एजेंसियां अपने परिचितों को पहले गैस दे रही हैं, जबकि लाइनों में खड़े लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।