करियप्पा मंडल में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ पूरा माहौल।



अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व उत्साह भारतीय जनता पार्टी द्वारा करियप्पा मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंज उठा। करियप्पा मंडल की यात्रा रिकाबगंज से निकलकर नियावां में समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा व वरिष्ठ नागरिक तिरंगे के साथ शामिल हुए। 
भाजपा महामंत्री शैलेन्द्र कोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई है। आज तिरंगा यात्रा में हर वर्ग का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि भारत की एकता और अखंडता को कोई चुनौती नहीं दे सकता।
भाजपा नेता अमल गुप्ता ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। आज जब हम इसे लेकर सड़कों पर उतरते हैं, तो यह केवल देशप्रेम का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य विरासत से जोड़ने का प्रयास है।
इस यात्रा में मुख्य रूप से ओम प्रकाश सिंह, अमल गुप्ता, विशाल सिंह, शक्ति सिंह, सचिन सरीन, संग्राम सिन्हा, पार्षद अनिल सिंह, अन्य पार्षद, चेतन गुप्ता, दिनेश कनॉजिया राजकुमार श्रीवास्तव आदि तथा रीना द्विवेदी अपने दल बल के साथ मौजूद रही। यह यात्रा करियप्पा मंडल के अध्यक्ष रवि सोनकर के नेतृत्व में निकाली गई।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने