अयोध्या। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही अयोध्या एकेडमी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। विद्यालय के मेधावी छात्र सुमित तिवारी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2026 (सेशन-2) में 96.64 पर्सेंटाइल हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है सुमित ने गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान तीनों विषयों में संतुलित और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह सफलता अर्जित की। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। प्रबंधक प्रदीप तिवारी, प्रधानाचार्या सौम्या अचारी समेत समस्त शिक्षकगण ने सुमित को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की सुमित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, सही दिशा और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है इधर, अयोध्या एकेडमी का लगातार बेहतर प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रबंधक प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में विद्यालय न सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर भी दे रहा है। यही कारण है कि यहां से पढ़े कई छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं विद्यालय प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में भी छात्रों को बेहतर शिक्षा, संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हुए उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता रहेगा। अयोध्या एकेडमी की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
जेईई मेन में सुमित की शानदार सफलता, अयोध्या एकेडमी का बढ़ा मान।
byManas Samachar
-
0