बाराबंकी। भिटरिया चौराहे पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भिटरिया-देवीगंज होते हुए नई सड़क तक 63 करोड़ की लागत से लगभग 18 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया।
उन्होंने कहा कि मार्ग चौड़ीकरण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है, जहां बेहतर मार्ग कनेक्टिविटी होती है, वहां विकास अपने आप सुनिश्चित हो जाता है। अब तक एक दर्जन से अधिक पुलों का निर्माण कराया जा चुका है और कई सड़क मार्ग भी बनाए गए हैं।
यह सड़क जिले की दो तहसीलों रामसनेहीघाट, हैदरगढ़ को जोड़ने के साथ ही अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, बांदा व गोंडा के लोगों के आवागमन को भी सुगम बनाएगी। टोल से मुक्त होने के कारण यह मार्ग लोगों के लिए किफायती विकल्प न