तीन माह में निजी बस अड्डा पर विकसित करनी होगी बुनियादी सुविधाएं।


         गोरखपुर।  नगर निगम के पांच किलोमीटर की दूरी के भीतर निजी बस अड्डा संचालन के शासन की नीति के मुताबिक बरहुआं क्षेत्र में करीब दो एकड़ भूमि पर बुनियादी सुविधाएं जुटाने का काम चयनित फर्म ने शुरू कर दिया है। फर्म को नियमानुसार तीन माह में यात्रा एवं अवस्थापना संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करानी होगी। उसके बाद गठित कमेटी के सर्वेक्षण उपरांत अंतिम मंजूरी मिलेगी। बस स्टेशन का संचालन करने वाली संस्था फुलवारी फूड प्रोडक्शन के संचालक देवेंद्र नाथ गुप्ता ने शनिवार से चयनित जमीन पर मिट्टी भराई का काम शुरू करा दिया है। उन्हें तीन माह में जमीन के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन को शिफ्ट कराने के साथ, यात्रियों के बैठने, पुरुषों, महिलाओं एवं दिव्यांगजन के लिए टॉयलेट ब्लॉक, शुद्ध पेयजल, भोजन जलपान के लिए कैंटीन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, अग्निशमन यंत्र एवं जरुरी उपाय, सम्पूर्ण परिसर में सीसी कैमरा, पूछताछ एवं बुकिंग काउंटर, डीजी सेट, लाइट, साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं नियामक प्राधिकरण द्वारा निर्धारित अन्य जनपयोगी सुविधाएं तीन माह में विकसित करनी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने