अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षा में लागू हुई माइनस मार्किंग प्रणाली को आखिरकार विवि प्रशासन ने वापस ले लिया। अब परीक्षा सामान्य तरीके से होगी, लेकिन प्रश्नपत्र का प्रारूप वस्तुनिष्ठ ही होगा। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने इस निर्णय की पुष्टि की।
बताया कि व्यापक छात्र हित को देखते हुए कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने यह निर्णय लिया है। कहा कि परीक्षा सख्ती से होगी, नकल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए उच्चगुणवत्ता आधारित तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।