फरीदपुर, बरेली। फरीदपुर नगर पालिका परिषद के दो कर्मचारियों ने महिला से रिश्वत की मांग की नगर पालिका के दो कर्मचारियों का रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायत पर ई ओ ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू करा दी है कस्बा फरीदपुर के लाइन पार मठिया की रहने वाले विजयपाल की पत्नी रीना देवी का नगर पालिका की ओर से सरकारी आवास स्वीकृत किया गया था रीना देवी ने पहली किस्त मिलने पर अपना कमरा बनवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया पहली किस्त में मिला रुपया आवास कार्य में लगा दिया और काम पूरा होने पर महिला रीना देवी ने जब नगर पालिका के कर्मचारियों से दूसरी किस्त जारी करने को कहा तो नगर पालिका कर्मचारियों ने रीना देवी से रिश्वत मांगनी शुरू कर दी नगर पालिका कर्मचारियों के मुंह मांगी रकम न मिलने पर नगर पालिका कर्मचारियों ने दूसरी किस्त जारी करने से मना कर दिया और नगर पालिका कर्मचारियों ने रीना के पति से फोन पर बात की रीना देवी के पति विजयपाल से नगर पालिका कर्मचारियों ने व्यवस्था करने की बात ऑडियो में की है नगर पालिका कर्मचारियों ने विजयपाल से फोन पर ही व्यवस्था करने की बात की थी जिसका ऑडियो वायरल होने पर रीना देवी ने नगर पालिका ई ओ से शिकायत की है
Tags
रिश्वत