अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने देर करते हुए अभी नये शैक्षिक सत्र के स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं कर सका।
प्रवेश आवेदन के ड्राफ्ट में इन पाठ्यक्रमों का नाम शामिल भी किया जा चुका है। नये पाठ्यकमों में दो विषय से मास्टर आफ फार्मेंसी, एमएससी जुलोजी, बाटनी, केमेस्ट्री, एमकाम, बीटेक एआई, इंटीग्रेटेड एमटेक कम्प्यूटर साइंस है। इंटीग्रेटेड एमटेक पांच वर्ष का है। इसके अतिरिक्त बीएसए एग्रीकल्चर भी परिसर में पहली बार शुरू हो रहा है।